जीके याद करने में लगती है मुश्किल तो अपनाएं नीचे दी गई टिप्स

 

जीके याद करने में लगती है मुश्किल तो अपनाएं नीचे दी गई टिप्स :

याद करने के बेहतरीन टिप्स 

जीके याद करने में लगती है मुश्किल तो अपनाएं नीचे दी गई टिप्स :

  • माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल करें- जो पढ़े वो हमेशा के लिए याद हो जाए तो आपको उस विषय को रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके याद करना होगा। रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके किसी विषय को याद करने पर आपको वह विषय काफ़ी लम्बे समय तक याद रहता। 
  • कविता, गाना या किसी राइम्स की तरह विषय को याद करें- यदि आपको पढ़ा हुआ लम्बे समय तक याद रखना है तो आप उसे गाना गाकर या कविता की तरह राइम्स बनाकर याद कर सकते हैं। 
  • खुद को या किसी अन्य को पढ़ाये- आपने जो कुछ पढ़ा है उसे खुद को शीशे के सामने खड़े होकर या किसी अन्य को समझाने की कोशिश करें।  ऐसा करने से आपके कांसेप्ट अच्छी तरह समझ आ जाएगा क्यूंकि समझाने से पहले आपको खुद समझ आना ज़रूरी है। 
  • पढ़ा हुआ दोहराते रहें, दोहराना बहुत महत्वपूर्ण है, क्यूँकि इससे आपको अपनी रिकॉल करने की क्षमता पता चलेगी।
  • समाचार पत्र पढ़ें– समाचार पत्र पढने से आप अपने सामान्य ज्ञान को आसानी से बढ़ा सकते है। आज कल अख़बार इंटरनेट पर उपलब्ध है जो आप अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप पर आसानी से पढ़ सकते है। अगर आपके घर पर रोजाना अख़बार आता है तो आप कुछ समय अख़बार को दें और उस में से महत्वपूर्ण न्यूज़, देश और विदेश के करेंट अफेयर्स को जरुर पढ़ें।
  • रेडियो सुनें– रेडियो सुनना एक अच्छी आदत है क्योकि रेडियो सुनने के साथ साथ आप और भी काम कर सकते है। इसके अलावा बहुत से रेडियो चैनल अपने चैनल पर सामान्य ज्ञान से जुडी प्रतियोगिता लेकर आते हैं। इसके अलावा रेडियो के द्वारा आप यात्रा करते समय, घर पर कोई काम करते समय, स्कूल और कोचिंग जाते समय आसानी से अपने मोबाइल पर GK in Hindi सुन सकते है।
  • यूट्यूब देखें– आज यूट्यूब पर कई सारे ऐसे चैनल है जो हर दिन सामान्य ज्ञान को पढ़ाते है इसके अलावा उनके द्वारा बताए गए सामान्य ज्ञान में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। यूटूब के जरिए भी आप अपनी जीके को मजबूत कर सकते हैं।
  • GK एप्प्स की मदद लें– आप अपने फ़ोन पर आसानी से GK एप्प्स के माध्यम से सामान्य ज्ञान याद कर सकते है।
  • GK की बुक्स पढ़ें– किताब पढना एक बहुत बढ़िया आदत है जब चाहे तब आप आसानी से पढ़ सकते है और अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं, अगर आप किताब के बारे में नहीं जानते है तो कोई बात नहीं है। बाज़ार में कई पोपुलर सामान्य ज्ञान किताबें उपलब्ध हैं, जिसे आप सरकारी और बैंकिंग जैसे प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ सकते हैं।
Admin

I like to read and learn new things.

Post a Comment

Previous Post Next Post